गोरखपुर।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर आगमन के बाद मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर गुरु गोरक्षनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की समाधि स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान गोरखपुर में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery