इलाज को लेकर हुए विवाद में बढ़ा झगड़ा, पुलिस ने टेढ़ीपुलिया क्षेत्र से दबोचा
लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पूर्वी जोन के अंतर्गत Gudamba Police Station पुलिस ने एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी तैयब अली उर्फ डॉ. तय्यब अली के खिलाफ थाना गुडम्बा में मुकदमा संख्या 149/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। आरोप है कि उसने वादी फजलू उर्फ रफीक के साथ मारपीट की और झगड़े के दौरान उसकी अंगुली काट ली, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को 16 मई 2026 को टेढ़ीपुलिया स्थित MD पैलेस के पीछे मैदान से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मदरसा शिक्षा परिषद से कामिल और फाजिल की पढ़ाई की है और वह इलाज का कार्य करता था। उसके अनुसार, वादी के बेटे के इलाज को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में झगड़े में बदल गया। इसी दौरान हाथापाई में उसकी दांत से वादी की अंगुली कट गई।
पुलिस के मुताबिक, मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
- तैयब अली पुत्र भिमई अब्दुल्ला, उम्र करीब 31 वर्ष
- मूल निवासी: कुशीनगर, वर्तमान पता: आदिल नगर, टेढ़ीपुलिया, लखनऊ
कार्रवाई करने वाली टीम:
- SHO अंजनी कुमार मिश्र
- उपनिरीक्षक फनीश सिंह
- कांस्टेबल कुलदीप कुमार













