swadeshi-khel-association-lucknow

लखनऊ, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के तत्वावधान में कृष्णा नगर स्थित एसोसिएशन के पंजीकृत कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का ध्वजारोहण मुख्य अतिथि अजय दीप सिंह, IAS (सेवानिवृत्त) ने किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी ए.के. सक्सेना ने किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सकारात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान खिलाड़ियों के लिए विशेष सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सफारी पार्क, इटावा में आयोजित 10वीं योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में अंडर-18 बालिका टीम इवेंट में तीसरा स्थान हासिल करने वाली लखनऊ टीम की खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित खिलाड़ियों में आलिया फातिमा, यमन रिजवी, इन्शा फातिमा और इकरा फातिमा शामिल रहीं। सभी खिलाड़ी यूनिटी कॉलेज से संबंधित हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में डा. सुधा बाजपेयी, मेहताब आलम, सुधीर शर्मा, शाइना जाफरी, जफर जैदी, ज्योति श्रीवास्तव, कृष्णावतार गुप्ता, दिनेश चन्द्र, सीमा देवी, जूली, राजेश कुमार वर्मा, अशोक कुमार, ओमकार नाथ तिवारी, प्रकाश चन्द्र, कमल यादव, आचार्य कृष्ण कुमार शर्मा, आर.के. जिन्दल, अरविन्द प्रधान, अंजू, प्राची गुप्ता, कृष्णा, इंसिया फातिमा और अवधेश श्रीवास्तव सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

एसोसिएशन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसर युवाओं को देश के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का भी अवसर देते हैं। समारोह में राष्ट्रप्रेम, खेल भावना और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें:  पूजा पाल का अतीक अहमद के बेटों पर बड़ा बयान

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता।
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है।

Recent Posts

Gallery