लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड के बाद राजधानी में अवैध और मानकों के विपरीत संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। एलडीए ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया, जबकि 78 भवन मालिकों और प्रबंधकों को नोटिस जारी किए गए हैं। एलडीए, अग्निशमन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दिनभर अभियान चलाकर उन प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया जो निर्धारित सुरक्षा मानकों और भवन उपविधियों का पालन नहीं कर रहे थे। कार्रवाई की जद में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल, नर्सिंग होम और व्यावसायिक कॉम्पलेक्स आए हैं। सबसे बड़ी कार्रवाई गोमतीनगर के पत्रकारपुरम स्थित आरोही कॉम्पलेक्स में देखने को मिली, जहां समेत 12 प्रतिष्ठानों को सील किया गया। इसके अलावा कृष्णानगर, अलीगंज, हजरतगंज, ठाकुरगंज और दुबग्गा क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर जांच और सीलिंग अभियान चलाया गया। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद यह विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है ताकि शहर में संचालित भवनों और संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया जा सके और भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की कमी, आपातकालीन निकास मार्गों में बाधा, पार्किंग नियमों का उल्लंघन और भवन मानचित्र के विपरीत निर्माण जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। एलडीए ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने भवन स्वामियों और संस्थान संचालकों से नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। अलीगंज अग्निकांड के बाद शुरू हुआ यह अभियान राजधानी में सुरक्षा मानकों को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी व्यापक जांच अभियान चलाए जाने की संभावना है।
Search
About
नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।
हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता।
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।
नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—
- सटीक और भरोसेमंद समाचार
- लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
- जनआवाज़ को मंच देना
- डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना
हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है।
Categories
Recent Posts
- “हमें डॉक्टर नहीं मानते तो 19 आयुष कॉलेज बंद कर दें!” लाठीचार्ज के विरोध में आयुष डॉक्टरों का कैंडल मार्च, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर बढ़ा विवाद
- मायावती की अहम बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन, यूपी समेत तीन राज्यों को लेकर बसपा ने कसी कमर
- अयोध्या में बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- विकास के खिलाफ नहीं, लेकिन गरीबों का रोजगार नहीं छिनना चाहिए
- लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय की बड़ी उपलब्धि, ‘एआई-संवर्धित डिजिटल वसीयत’ प्रणाली को भारतीय पेटेंट
- जनगणना-2027 में OBC कॉलम और जातियों की सूची की मांग, 5 अक्टूबर को राजभवन घेराव का ऐलान
Tags
BJP BreakingNews Crime News Latest news Lucknow Lucknow News Lucknow police Naisochnaiurja politics UPNews UP News Up politics Uttar Pradesh News Yogi government लखनऊ
Gallery













