लखनऊ। राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर NSUI उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक हमला बोला है। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्टर और बयान में उन्होंने कहा कि जब राम मंदिर के भूमिपूजन से लेकर प्राण-प्रतिष्ठा तक का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया था, तो अब सामने आए कथित चंदा चोरी विवाद की नैतिक जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।आर्यन मिश्रा ने कहा कि यदि किसी बड़े धार्मिक और राष्ट्रीय आयोजन की उपलब्धियों का श्रेय राजनीतिक नेतृत्व लेता है, तो उससे जुड़े विवादों और अनियमितताओं पर जवाबदेही से भी पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जनता यह जानना चाहती है कि इस पूरे मामले की जिम्मेदारी कौन लेगा।उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। हालांकि, इस मामले में केंद्र सरकार या भारतीय जनता पार्टी की ओर से आर्यन मिश्रा के बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।गौरतलब है कि अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले में पुलिस द्वारा कई आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery