वैश्विक हालात के बीच सीएम योगी की बड़ी अपील

Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ते हुए ईंधन की खपत कम करने, अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने और सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में कई अहम निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में 50% कटौती

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अन्य वीआईपी फ्लीट में तत्काल 50 प्रतिशत की कमी की जाए। काफिलों से अनावश्यक वाहनों को हटाने और ईंधन बचत को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा

सरकार ने प्रदेश में “वर्क फ्रॉम होम” संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही है। औद्योगिक संस्थानों और बड़े स्टार्टअप्स को सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं सरकारी बैठकों, सेमिनार और कॉन्फ्रेंस को अधिकतम वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट और मेट्रो के इस्तेमाल पर जोर

सीएम योगी ने पीएनजी, मेट्रो, बस सेवा, कार पूलिंग और ईवी के प्रयोग को बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और “नो व्हीकल डे” अभियान चलाया जाए।

बिजली और ईंधन बचाने की अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से अनावश्यक बिजली उपयोग रोकने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ऊर्जा बचत को प्राथमिकता दी जाए। रात 10 बजे के बाद सजावटी लाइटों के सीमित उपयोग के निर्देश भी दिए गए।

विदेशी यात्राओं और महंगी शादियों पर भी सलाह

सीएम ने अगले छह महीने तक गैर जरूरी विदेशी यात्राओं से बचने की सलाह दी। साथ ही “विजिट माई स्टेट” अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग, हेरिटेज टूरिज्म और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

स्वदेशी उत्पाद और कम तेल वाले भोजन को बढ़ावा

सरकार ने ओडीओपी और जीआई टैग वाले उत्पादों को बढ़ावा देने, भारतीय उत्पादों के उपयोग और खाद्य तेल की खपत कम करने की अपील भी की है। स्वास्थ्य विभाग को पोषण जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

पीएम सूर्य घर योजना और पीएनजी नेटवर्क पर फोकस

मुख्यमंत्री ने “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के तहत रूफटॉप सोलर अपनाने और प्रदेश में पीएनजी नेटवर्क के तेजी से विस्तार पर जोर दिया।

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery