लखनऊ।उत्तर प्रदेश में शिक्षा को जनआंदोलन बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने 1 जुलाई से शुरू होने जा रहे ‘स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों और नागरिकों से अपील की कि हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष नामांकन अभियान का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक पात्र बच्चे का स्कूल में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करना है। उन्होंने विशेष रूप से ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने पर जोर दिया।सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि “विद्या सर्वत्र पूज्यते”। शिक्षा ही सबसे बड़ा सम्मान, सबसे बड़ी शक्ति और जीवन की सबसे अनमोल संपत्ति है। ज्ञान के पंख ही बच्चों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं और विद्यालय से ही ज्ञान, संस्कार तथा चरित्र निर्माण की मजबूत नींव पड़ती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के आधुनिक सरकारी विद्यालय हमारी प्राचीन गुरुकुल परंपरा का आधुनिक स्वरूप बन चुके हैं। प्रदेश सरकार ने ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के माध्यम से स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विकास किया है, जबकि ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के जरिए माध्यमिक विद्यालयों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। वहीं ‘मिशन प्रेरणा’ और ‘मिशन निपुण’ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई दिशा दे रहे हैं।उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना के माध्यम से बेटियों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिल रहे हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक गर्म पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि स्वस्थ शरीर के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी सुनिश्चित हो सके।मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से अपील की कि वे खेल-कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और नवाचारों के माध्यम से बच्चों में विद्यालय आने की रुचि बढ़ाएं। वहीं अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों को केवल अंकों से नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, प्रतिभा और हौसले से पहचानें तथा उनकी नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करें।सीएम योगी ने 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को ‘बाल वाटिका’ भेजने का भी आग्रह किया और कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बच्चे के स्कूल पहुंचने से केवल उसका भविष्य नहीं बदलता, बल्कि पूरा परिवार, समाज और प्रदेश आगे बढ़ता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास के प्रत्येक स्कूल से बाहर बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा, जब प्रदेश का हर बच्चा पढ़ेगा।”सरकार का मानना है कि ‘स्कूल चलो अभियान’ केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का महाअभियान है, जिसकी सफलता से प्रदेश के लाखों बच्चों का भविष्य संवर सकता है।
Search
About
नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।
हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता।
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।
नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—
- सटीक और भरोसेमंद समाचार
- लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
- जनआवाज़ को मंच देना
- डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना
हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है।
Categories
Recent Posts
- लखनऊ के मदरसे में तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
- सुभासपा कार्यालय में पिस्टल दिखाकर धमकी देने का आरोप, डॉ. अरविंद राजभर ने की निष्पक्ष जांच की मांग
- झारखंड में पेपर लीक पर लखनऊ में ABVP का हल्लाबोल, GPO पर जोरदार प्रदर्शन
- लखनऊ में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
- लखनऊ में शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव पार्क से निकली तिरंगा यात्रा, शहीद की माता का हुआ सम्मान
Tags
Akhilesh Yadav BJP BreakingNews Crime News Latest news Lucknow Lucknow News Lucknow police Naisochnaiurja politics Samajwadi Party UPNews Up police Up politics Yogi government
Gallery













