क्या भारत आर्थिक संकट की ओर

नई दिल्ली। देश में संभावित वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बयान तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। पीएम मोदी ने नागरिकों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने, विदेश यात्राएं कम करने, सोना खरीदने से बचने और वर्क फ्रॉम होम जैसी व्यवस्थाओं को फिर से अपनाने की अपील की है।प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे विदेशी मुद्रा पर भारी दबाव पड़ रहा है। ऐसे में देशवासियों के छोटे-छोटे प्रयास भी भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से कम से कम एक साल तक विदेश में छुट्टियां मनाने और अनावश्यक खर्चों से बचने की बात कही।पीएम मोदी ने सोने की खरीदारी को लेकर भी बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत में सोने के आयात पर भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। इसलिए देशहित में लोगों को कुछ समय तक सोना खरीदने से बचना चाहिए।इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने खाने के तेल की खपत कम करने, केमिकल फर्टिलाइजर के इस्तेमाल को घटाने और नेचुरल फार्मिंग अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे विदेशी मुद्रा की बचत के साथ-साथ खेती और पर्यावरण को भी फायदा होगा।पीएम मोदी ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वर्चुअल कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाएं सफल साबित हुई थीं। अब समय की मांग है कि इन व्यवस्थाओं को फिर से प्राथमिकता दी जाए ताकि ईंधन की खपत कम हो सके।प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कई लोग इसे देश को आर्थिक संकट से बचाने की तैयारी मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने की रणनीति बता रहे हैं।#PMModi #EconomicCrisis #India #BreakingNews #IndianEconomy #PetrolDiesel #Gold #ForeignTravel #AtmanirbharBharat #ViralNews #naisochnaiurja #RahulMishransnu

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery