lucknow-chain-snatcher-shera-khan-arrested-salman-khan-threat-case

लखनऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गाजीपुर और पूर्वी जोन क्राइम टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी शातिर चेन स्नैचर मो. शारुख उर्फ शेरा खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुछ दिन पहले इंदिरानगर स्थित इरम कॉन्वेंट स्कूल के पास एक महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई चेन, दूसरी घटना से जुड़े 8 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।

गिरफ्तार शेरा खान प्रयागराज का चिन्हित हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट, बमबाजी और आर्म्स एक्ट समेत 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2018 में उसने अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर भी सुर्खियां बटोरी थीं। आरोपी का नाम माफिया अतीक अहमद और छोटा शकील से जुड़े विवादों में भी सामने आ चुका है।

पुलिस अब उसके साथी आरिफ की तलाश में जुटी है और अन्य आपराधिक मामलों की जांच कर रही है।

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery