लखनऊ से लापता नाबालिग बिहार में मिली, आरोपी युवक गिरफ्तार

लखनऊ, 15 जून। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पूर्वी जोन की गुडम्बा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 10 मई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना गुडम्बा में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया था कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से चली गई है और काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इस संबंध में थाना गुडम्बा में मुकदमा संख्या 196/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना के दौरान सर्विलांस सेल की मदद से पीड़िता और संदिग्ध युवक की लोकेशन बिहार के वैशाली जिले में मिली। इसके बाद उपनिरीक्षक दिवाकर सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार रवाना हुई।

पुलिस टीम ने पतारसी और सर्विलांस के आधार पर वैशाली जिले के हाजीपुर क्षेत्र से नाबालिग पीड़िता को बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी सूरज वर्मा (23 वर्ष) निवासी चन्दनापुर, थाना मसौली, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता से प्रेम करता था और शादी करने के उद्देश्य से उसे अपने साथ लेकर गया था। बरामदगी के बाद मामले में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • सूरज वर्मा पुत्र प्रभाशंकर वर्मा
  • निवासी: चन्दनापुर, थाना मसौली, जनपद बाराबंकी
  • उम्र: 23 वर्ष

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक दिवाकर सरोज
  • उपनिरीक्षक जय बहादुर राय
  • कांस्टेबल रघुवीर यादव
  • महिला कांस्टेबल ऋचा सिंह

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता।
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है।

Recent Posts

Gallery