लखनऊ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री और कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर एकत्र होकर सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के विचारों को सुनेंगे।लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी हजरतगंज क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके अलावा जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गोमती नगर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह भी कैंट क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।भाजपा संगठन की ओर से प्रदेशभर में बूथ स्तर तक ‘मन की बात’ सुनने के लिए विशेष आयोजन किए गए हैं। पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए जाने वाले विचारों और संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य भी करेंगे।भाजपा नेताओं का कहना है कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के विकास, जनभागीदारी, नवाचार और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाला एक प्रभावी मंच बन चुका है। ऐसे में कार्यकर्ताओं के बीच इसे सामूहिक रूप से सुनने की परंपरा लगातार मजबूत हो रही है।













