लखनऊ। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के कई सांसद और विधायक भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हैं और समय आने पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि लोग किसी पार्टी से नहीं, बल्कि विचारधारा से जुड़ते हैं।एक विशेष बातचीत में संजय निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने और गरीब को सम्मान दिलाने की है। उन्होंने कहा कि जो जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा करना चाहते हैं, वे सरकार के साथ मिलकर काम करना पसंद करते हैं।संजय निषाद ने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए गए “संविधान खतरे में है” और “आरक्षण खतरे में है” जैसे नैरेटिव अब जनता के बीच प्रभावी नहीं रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि न संविधान खतरे में है और न ही आरक्षण, बल्कि दोनों पूरी तरह लागू हैं। जब उनसे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान पर सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसदों के BJP के संपर्क में होने की बात कही थी, तो संजय निषाद ने कहा कि हिंदुत्व की विचारधारा में विश्वास रखने वाले कई सांसद और विधायक संपर्क में हैं।अखिलेश यादव द्वारा BJP पर विपक्षी दलों को तोड़ने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तोड़ने नहीं, बल्कि जोड़ने का काम करती है। उन्होंने कहा कि नेता विचारधारा के आधार पर निर्णय लेते हैं और उसी के अनुसार राजनीतिक दलों से जुड़ते हैं।मुख्यमंत्री बनने संबंधी सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि लोकतंत्र में हर कार्यकर्ता की अपनी भावनाएं होती हैं, लेकिन इस विषय पर निर्णय समय आने पर ही होगा।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता विकास, कानून-व्यवस्था और रोजगार के मुद्दों पर सरकार के साथ खड़ी है और यही कारण है कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों को लगातार समर्थन मिल रहा है।
Search
About
नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।
हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता।
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।
नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—
- सटीक और भरोसेमंद समाचार
- लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
- जनआवाज़ को मंच देना
- डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना
हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है।
Categories
Recent Posts
- “हमें डॉक्टर नहीं मानते तो 19 आयुष कॉलेज बंद कर दें!” लाठीचार्ज के विरोध में आयुष डॉक्टरों का कैंडल मार्च, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर बढ़ा विवाद
- मायावती की अहम बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन, यूपी समेत तीन राज्यों को लेकर बसपा ने कसी कमर
- अयोध्या में बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- विकास के खिलाफ नहीं, लेकिन गरीबों का रोजगार नहीं छिनना चाहिए
- लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय की बड़ी उपलब्धि, ‘एआई-संवर्धित डिजिटल वसीयत’ प्रणाली को भारतीय पेटेंट
- जनगणना-2027 में OBC कॉलम और जातियों की सूची की मांग, 5 अक्टूबर को राजभवन घेराव का ऐलान
Tags
BJP BreakingNews Crime News Latest news Lucknow Lucknow News Lucknow police Naisochnaiurja politics UPNews UP News Up politics Uttar Pradesh News Yogi government लखनऊ
Gallery













