yuva-independence-day-lucknow

लखनऊ, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूथ यूनाइटेड वॉयस एक्टिविज्म (YUVA) संस्था ने समाज के वंचित और संघर्षशील वर्गों के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाकर सामाजिक सरोकार और समानता का संदेश दिया। संस्था की ओर से गरीब बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ शीरोज़ हैंगआउट कैफे में एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ भी स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को समाज के उन लोगों तक पहुंचाना रहा, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। YUVA के सदस्यों ने बच्चों के बीच राष्ट्रीय ध्वज और उपयोगी सामग्री का वितरण किया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा के महत्व, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।

इसके बाद संस्था के सदस्य शीरोज़ हैंगआउट कैफे पहुंचे, जहां एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ संवाद किया गया। सदस्यों ने उनके संघर्ष, साहस और आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाज में महिलाओं के लिए सम्मान, समान अवसर और आत्मनिर्भरता का वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

YUVA के अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ‘अंकुर’ ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होगा, जब समाज का हर व्यक्ति सम्मान, समानता और अवसर के साथ जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर युवाओं को आगे आकर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में संस्था के विशिष्ट सदस्य हरीश रावत, रंजीत वर्मा, अमन राजवंशी, दीपक रावत, वरुण आज़ाद, कुशल प्रजापति और विशाल रावत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्र निर्माण में सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

YUVA संस्था ने कहा कि आने वाले समय में भी वंचित, जरूरतमंद और संघर्षशील वर्गों के लिए जनहित से जुड़ी गतिविधियों को जारी रखा जाएगा। संस्था के इस आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय सामाजिक संवेदना, सम्मान और समान अवसर से जोड़ने का संदेश दिया।

यह खबर भी पढ़ें: लाल किले से मोदी का संदेश

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery