लखनऊ: गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Lucknow के थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पीली कॉलोनी सेक्टर-6 निवासी लल्तू विश्वकर्मा ने थाना गोमतीनगर विस्तार में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके चचेरे भाई सुरेश विश्वकर्मा ने नशे की हालत में उनके घर पहुंचकर विवाद किया और अवैध तमंचा दिखाकर धमकाने का प्रयास किया।

शिकायत के आधार पर थाना गोमतीनगर विस्तार में मुकदमा संख्या 88/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश विश्वकर्मा (47 वर्ष), निवासी ग्राम बन्नी थाना कमलापुर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

  • सुरेश विश्वकर्मा पुत्र रामदास विश्वकर्मा
  • निवासी: ग्राम बन्नी, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर
  • उम्र: लगभग 47 वर्ष

बरामदगी

  • एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक भीमसेन सिंह
  • उपनिरीक्षक संदीप कुमार
  • थाना गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery