लखनऊ। चिनहट थाना पुलिस ने यातायात पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार और कार से घसीटने के मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सत्यम वर्मा (22 वर्ष) निवासी शिवदासपुर, थाना पूरा कलंदर, जिला अयोध्या के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक 10 मई 2026 को यातायात व्यवस्था के दौरान आरोपी ने ट्रैफिक आरक्षी गौरव बंसल के साथ अभद्रता की और कार रोकने के प्रयास के दौरान उन्हें टक्कर मारने व घसीटने की कोशिश की। इस मामले में थाना चिनहट में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान आरोपी चालक सत्यम वर्मा को अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर जगनपुर ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की कार KIA Carens नंबर UP32PC4498 बताई गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जिलों और थानों से जुटाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery