लखनऊ। संजय सिंह ने रविवार को लखनऊ के अकबरनगर से विस्थापित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और योगी सरकार पर गरीबों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। आईआईएम रोड स्थित बसंत कुंज एलडीए कॉलोनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर हजारों परिवारों को उजाड़ दिया गया, लेकिन उन्हें न पर्याप्त जमीन मिली और न ही शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।उन्होंने कहा कि अकबरनगर से विस्थापित करीब 1800 परिवारों को बसंत कुंज में बसाया गया, लेकिन सरकार ने जितनी जमीन देने का वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया। सभी परिवारों को छोटे मकानों में बसाकर उन पर 4200 रुपये प्रतिमाह की किस्त का बोझ डाल दिया गया है। संजय सिंह ने मांग की कि विस्थापित परिवारों की किस्तें माफ की जाएं या उनमें बड़ी राहत दी जाए।संजय सिंह ने कहा कि विस्थापित परिवार रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। आसपास सरकारी स्कूल और अस्पताल नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।योगी सरकार की बुलडोजर नीति पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर गरीबों को उजाड़ रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विस्थापित परिवारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद और जरूरत पड़ने पर न्यायालय तक लड़ेगी।उन्होंने कहा कि संसद के अगले सत्र में अकबरनगर विस्थापितों का मुद्दा मजबूती से उठाया जाएगा। जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery