kainchi-dham-neem-karoli-baba-miracle

Kainchi Dham पहुंचे श्रद्धालुओं ने सुनाए आस्था और चमत्कार के अनुभव

Kainchi Dham में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे भक्तों का कहना है कि Neem Karoli Baba के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और इसी विश्वास के साथ लोग बार-बार यहां आते हैं।

देखिए कैंची धाम से ग्राउंड रिपोर्ट और श्रद्धालुओं के EXCLUSIVE इंटरव्यू

नयी सोच नयी ऊर्जा की टीम ने कैंची धाम पहुंचकर कई श्रद्धालुओं से बातचीत की। दिल्ली से पहुंचे नितिन जी और विवेक वर्मा जी ने बताया कि बाबा के दरबार में आने के बाद उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि “जब भी यहां आए, मन को सुकून मिला और जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिले।”

इसके अलावा उत्तराखंड, मथुरा और अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने भी बाबा के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। कई भक्तों ने दावा किया कि कैंची धाम आने के बाद उनकी मनोकामनाएं पूरी हुईं और कठिन समय में उन्हें नई उम्मीद मिली।

एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि “यह स्थान सिर्फ मंदिर नहीं बल्कि आस्था और विश्वास का केंद्र है। यहां आने के बाद मन हल्का और शांत महसूस होता है।”

श्रद्धालुओं का कहना है कि कैंची धाम की सबसे बड़ी विशेषता यहां का आध्यात्मिक वातावरण और बाबा के प्रति लोगों का अटूट विश्वास है। यही कारण है कि हर साल लाखों लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

गौरतलब है कि कैंची धाम देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी यहां पहुंचते हैं और बाबा नीम करोली को अपनी प्रेरणा मानते हैं।

आस्था, विश्वास और अध्यात्म का यह संगम आज भी लोगों को कैंची धाम की ओर आकर्षित कर रहा है।

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery