“मुफ्त राशन पर जी रही जनता विदेश यात्रा कैसे करेगी?” — लोकदल का तीखा सवाल
लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह का केंद्र सरकार की अपील पर तीखा हमला
लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रधानमंत्री की विदेशी यात्रा, पेट्रोल-डीजल और सोना खरीद को लेकर की गई अपील पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “5 किलो राशन लेने वाला देश आखिर सोना क्या खरीदेगा? जो परिवार मुफ्त राशन के सहारे अपना पेट पाल रहा है, वह पेट्रोल का क्या करेगा? और अगर पेट्रोल भरवा भी लिया तो क्या स्विट्जरलैंड घूमने जाएगा?”
उन्होंने कहा कि आज देश की बड़ी आबादी महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है। सरकार जनता को राहत देने के बजाय लगातार त्याग और बचत का उपदेश दे रही है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें आसमान छू रही हैं, जबकि आम आदमी की आय लगातार घट रही है।
सुनील सिंह ने कहा कि सरकार पहले यह बताए कि देश की जनता की क्रय शक्ति क्यों खत्म हो गई? करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन की जरूरत क्यों पड़ रही है? अगर देश इतना मजबूत है तो जनता की जेब खाली क्यों है?
लोकदल ने आरोप लगाया कि सरकार की आर्थिक नीतियों ने मध्यम वर्ग, किसानों, मजदूरों और युवाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। जनता आज अपने बच्चों की पढ़ाई, इलाज और रोजगार की चिंता में डूबी हुई है, जबकि सरकार केवल भाषणों और अपीलों में व्यस्त है।
लोकदल ने मांग की कि केंद्र सरकार जनता को उपदेश देने के बजाय महंगाई कम करने, रोजगार बढ़ाने और आम आदमी की आय बढ़ाने पर ध्यान दे।

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery