
ब्राह्मणों पर बयान को लेकर सपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, अलंकार अग्निहोत्री के नेतृत्व में पहुंचे संगठन
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर मंगलवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब अलंकार अग्निहोत्री के नेतृत्व में कई संगठनों के लोग प्रदर्शन करने पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर नाराज़गी जताई।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यालय के बाहर नारेबाजी की गई और बयान को लेकर विरोध दर्ज कराया गया। मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए बयान से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और संबंधित नेता को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
वहीं पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। सपा कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
राजनीतिक गलियारों में इस प्रदर्शन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्मा सकता है।













