lucknow-gomtinagar-suicide-abetment-25000-reward-accused-vaishali-singh-arrested

गोमतीनगर विस्तार पुलिस की कार्रवाई, पहले ही तीन आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

लखनऊ, 19 मई 2026:
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये की इनामी अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती को होटल के कमरे से दबोचा गया।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अनुसार, यह मामला 13 मई 2026 को दर्ज हुआ था, जब गोरखपुर निवासी सुधीर कुमार सिंह ने शिकायत दी थी कि उनकी 31 वर्षीय पुत्री रत्ना सिंह को कुछ लोगों द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस प्रताड़ना से तंग आकर रत्ना सिंह ने आत्महत्या कर ली।

शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0-91/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही तीन आरोपियों—मंगलनाथ यादव, शरद सिंह और प्रशांत शर्मा—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वहीं, इस मामले में वांछित चल रही दो महिलाओं—पल्लवी जोशी और वैशाली सिंह—पर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इसी क्रम में 18 मई 2026 को पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर होटल विजय श्री के एक कमरे में दबिश देकर 21 वर्षीय वैशाली सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से अमेठी जनपद की रहने वाली है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्ता को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस टीम:
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार अवस्थी के नेतृत्व में निरीक्षक शिव कुमार सिंह (विवेचक), उपनिरीक्षक अभिनव श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक मिथलेश सिंह, महिला कांस्टेबल नेहा यादव और कांस्टेबल बृजेश कुमार शामिल रहे।

आगे की कार्रवाई:
पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Recent Posts

Gallery