लखनऊ, 29 मई 2026।
थाना गुडम्बा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 27 मई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना गुडम्बा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को सूरज नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना गुडम्बा में मुकदमा संख्या 215/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने लगातार पतारसी और सुरागरसी की कार्रवाई की। 28 मई को उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर एवं पुलिस टीम ने मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया। वहीं आरोपी सूरज पुत्र राजू को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
🗣️ पूछताछ में क्या बोला आरोपी?
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लड़की से प्रेम करता है और शादी करने के उद्देश्य से दोनों साथ गए थे।
👤 गिरफ्तार आरोपी
- सूरज पुत्र राजू
- निवासी: ग्राम देबियापुर, थाना सदरपुर, जनपद सीतापुर
- उम्र: लगभग 18 वर्ष
📌 बरामदगी
- मुकदमे से संबंधित नाबालिग पीड़िता/अपहृता सकुशल बरामद
👮 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- SHO अंजनी कुमार मिश्र
- उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर
- उपनिरीक्षक अतीश कुमार सिंह
- महिला हेड कांस्टेबल तमन्ना सिंह
- कांस्टेबल विवेक
- कांस्टेबल दीपक यादव
- कांस्टेबल सूर्यप्रकाश यादव













