malihabad-two-warrantees-arrested-lucknow-police-action

लखनऊ। मलिहाबाद थाना पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत वांछित चल रहे दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहकर फरार चल रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, वाद संख्या 81963/2021 एवं अपराध संख्या 324/2019, धारा 323, 504 और 506 आईपीसी से जुड़े मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 8 जून को मलिहाबाद पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण और वांछित अपराधियों की तलाश के दौरान बस्ती धनवन्तराय मोहल्ले में दबिश देकर दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबूलाल (50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मुन्नालाल और राजा उर्फ अभिषेक (26 वर्ष) पुत्र बाबूलाल निवासी बस्ती धनवन्तराय, थाना मलिहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मलिहाबाद पुलिस का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery