लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित बड़ा भरवारा क्रॉसिंग के पास श्मशान घाट में एक बेहद संवेदनशील और विवादित मामला सामने आया है। आरोप है कि एक 16 वर्षीय किशोरी के अंतिम संस्कार के दौरान कुछ लोगों ने शव की चिता पर पानी डालकर अंतिम क्रिया में बाधा पहुंचाई।

घटना के बाद मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार, श्मशान घाट के निकट एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि निर्माणाधीन मकान से जुड़े लोगों ने अंतिम संस्कार के दौरान चिता पर पानी डाल दिया, जिससे चिता बुझ गई और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बाधित हो गई।

इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस श्मशान घाट पर वर्षों से क्षेत्र के लोगों के अंतिम संस्कार किए जाते रहे हैं और यह स्थान सामाजिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

लोगों का यह भी कहना है कि यदि श्मशान घाट के समीप जमीन खरीदी गई थी, तो संबंधित व्यक्ति को पहले यह जानकारी लेनी चाहिए थी कि वहां पहले से श्मशान घाट मौजूद है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सस्ती जमीन के लालच में भूमि खरीदने के बाद अब श्मशान घाट की गतिविधियों पर आपत्ति जताई जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस और प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery