लखनऊ, 17 जून। थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार होने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई 12 बोर डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पाम रेजीडेंसी बक्काश निवासी रजनीश सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 जून 2026 को एक व्यक्ति उनकी लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार हो गया था। शिकायत के आधार पर थाना गोमतीनगर विस्तार में मुकदमा संख्या 110/2026 धारा 309(4) बीएनएस तथा 3/25(1-बी)ए आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी श्रेयस वशिष्ठ उर्फ मानस सिंह (22 वर्ष) पुत्र राजेश सिंह निवासी बीकामऊ खुर्द, बीकेटी, लखनऊ को बुधवार सुबह शहीद पथ के किनारे रेलवे लाइन सर्विस रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वादी की छीनी गई 12 बोर डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक बरामद की। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं:
- वर्ष 2025 में थाना जानकीपुरम में आर्म्स एक्ट का मुकदमा।
- वर्ष 2025 में थाना विभूतिखंड में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मुकदमा।
पुलिस टीम को मिली सफलता
इस कार्रवाई को थाना गोमतीनगर विस्तार के निरीक्षक शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार कनौजिया, आयुष यादव, लवलेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।













