लखनऊ। उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का आज, 14 अगस्त को भव्य आगाज होने जा रहा है। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और लीग के चौथे सीजन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया था। इसके साथ ही लीग की सभी छह टीमों के कप्तानों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए उद्घाटन समारोह में शामिल होने की सहमति दी है। उनके कार्यक्रम में शामिल होने से यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के उद्घाटन समारोह को और भव्य बनाने की तैयारी है।

राजीव शुक्ला होंगे विशिष्ट अतिथिउद्घाटन समारोह में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। क्रिकेट से जुड़े कई प्रमुख लोगों और गणमान्य अतिथियों के भी समारोह में पहुंचने की उम्मीद है।शंकर महादेवन और जैस्मीन सैंडलास की लाइव परफॉर्मेंसयूपी टी-20 लीग के उद्घाटन समारोह में क्रिकेट के साथ मनोरंजन का भी खास इंतजाम किया गया है। बॉलीवुड और संगीत जगत के मशहूर कलाकार शंकर महादेवन तथा जैस्मीन सैंडलास लाइव परफॉर्मेंस देंगे।इसके अलावा समारोह में ड्रोन शो और लेजर शो भी आयोजित किए जाएंगे। इन आकर्षक प्रस्तुतियों के जरिए इकाना स्टेडियम में दर्शकों को शानदार विजुअल अनुभव देने की तैयारी है।

गत चैंपियन काशी रुद्रास और मेरठ मावेरिक्स के बीच पहला मुकाबला

उद्घाटन समारोह के बाद यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में गत चैंपियन काशी रुद्रास का सामना मेरठ मावेरिक्स से होगा।ऐसे में टूर्नामेंट की शुरुआत ही रोमांचक मुकाबले के साथ होने जा रही है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों और कप्तानों की नजरें सीजन की पहली जीत हासिल करने पर होंगी।यूपी के क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मंचयूपी टी-20 लीग का उद्देश्य प्रदेश के युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। पिछले सीजनों में भी लीग से कई खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। चौथे सीजन में भी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले क्रिकेटरों पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजर रहेगी।

इकाना स्टेडियम में आज होने वाला उद्घाटन समारोह न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होगा, बल्कि यूपी में टी-20 क्रिकेट के बढ़ते उत्साह को भी नई ऊंचाई देगा।

,


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery