लखनऊ | 17 मई 2026अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सुनारों और स्वर्णकार समाज की स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से ही “दिनदहाड़े लूट” की घटनाओं से जूझ रहे सुनारों की सुरक्षा का मुद्दा सुलझा भी नहीं था कि अब “सोनाबंदी” और सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी ढाई गुना बढ़ाने जैसे फैसलों ने उनके व्यापार को पूरी तरह संकट में डाल दिया है।सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि बड़ी ज्वेलरी कंपनियों के बाजार में आने से छोटे सुनार पहले ही प्रतिस्पर्धा में पिछड़ रहे थे। अब सरकार की नीतियां उन्हें पूरी तरह खत्म करने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की इन नीतियों से छोटे कारोबारियों को नुकसान होगा, जबकि बड़ी कंपनियां इसका फायदा उठाकर बाजार पर कब्जा कर लेंगी।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि बड़ी ज्वेलरी कंपनियों के बाजार में आने से छोटे सुनार पहले ही प्रतिस्पर्धा में पिछड़ रहे थे। अब सरकार की नीतियां उन्हें पूरी तरह खत्म करने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की इन नीतियों से छोटे कारोबारियों को नुकसान होगा, जबकि बड़ी कंपनियां इसका फायदा उठाकर बाजार पर कब्जा कर लेंगी।अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के पीछे बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाने की मंशा है। उनका कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में लाखों सुनार अपना व्यवसाय बंद करने को मजबूर हो जाएंगे और बड़ी कंपनियां मनमाने दामों पर गहनों की बिक्री करेंगी।उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि जिन व्यापारियों ने भारी निवेश कर अपने शोरूम खड़े किए हैं, उनकी हालत भी अब खराब होती जा रही है। ऐसे में छोटे व्यापारियों के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन फैसलों ने देश की अर्थव्यवस्था को “अनर्थ-व्यवस्था” में बदल दिया है और आम लोगों के जीवन को संकट में डाल दिया है।

l

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery