सोहिल अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में रणनीति तय, जनहित मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का आह्वान

लखनऊ, 20 मई 2026:
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन एवं पूर्व विधायक Sohil Akhtar Ansari ने की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और प्रदेश व देश से जुड़े जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को अधिक सक्रिय बनाते हुए जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी Ruby Khan और प्रदेश सह प्रभारी Mahmood Khan की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) Shahnawaz Khan ने किया।

अपने संबोधन में सोहिल अख्तर अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सर्वधर्म समभाव, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचकर आम जनता की समस्याओं को उठाने का आह्वान किया।

प्रदेश प्रभारी रूबी खान ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के अधिकार, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी मजबूती से जनता की आवाज उठाएगी। वहीं, सह प्रभारी महमूद खान ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अख्तर मलिक, मसूद अहमद, अनीस अख्तर मोदी, महासचिव तौहीद नजमी, ओकाश अंसारी, तौफीक कुरैशी, शमसुल उमरा, प्रदेश सचिव संदीप, शबुउल हसन सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery