gomtinagar-extortion-case-2-arrested

लखनऊ, 18 अगस्त 2026। गोमतीनगर पुलिस ने रंगदारी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी 17 अगस्त को दयाल चौराहा, गोमतीनगर से मुखबिर की सूचना पर की। घटना में प्रयुक्त हुंडई i20 कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अनुसार, 28 फरवरी 2024 को विनीतखंड, गोमतीनगर निवासी कुलदीप चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप था कि कुछ लोगों ने एक राय होकर उन्हें और उनके दोस्तों को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगी गई और रंगदारी नहीं देने पर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इस शिकायत के आधार पर थाना गोमतीनगर में मुकदमा संख्या 90/2024 दर्ज किया गया था। मुकदमे में धारा 147, 307, 341, 323, 352, 384, 504 और 506 आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मारुफ आलम द्वारा की जा रही थी।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 17 अगस्त 2026 को दयाल चौराहा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजान अंसारी पुत्र अंसार अंसारी, निवासी विराज खंड, भरवारा क्रॉसिंग, थाना गोमतीनगर विस्तार, उम्र करीब 26 वर्ष और सत्यम यादव पुत्र श्यामबाबू यादव, निवासी छोटा भरवारा, थाना गोमतीनगर विस्तार, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हुंडई कंपनी की सफेद रंग की कार संख्या UP32 GP 1521 को सीज कर दिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस मामले में बृजेश यादव और विशाल यादव को पूर्व में न्यायालय के समक्ष भेजा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मारुफ आलम, उपनिरीक्षक सागर चौधरी, उपनिरीक्षक अशोक यादव और कांस्टेबल अंकुर चौधरी शामिल रहे।



यह खबर भी पढ़ें: गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने जानलेवा हमला

, ,


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery