लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के मुद्दों और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में राजभवन का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों के अधिकारों की आवाज बुलंद की।प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर स्याही फेंककर अपना विरोध दर्ज कराया। NSUI नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार छात्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे छात्रों के अधिकारों, शिक्षा से जुड़े मुद्दों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।राजभवन की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद कई NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।NSUI नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और छात्र संगठन भविष्य में भी छात्रों की आवाज को बुलंद करता रहेगा।

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery