tejas-hospital-sealed-lucknow-brijesh-pathak-action

उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले में सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। यूपी के डिप्टी सीएम Brajesh Pathak ने बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित तेजस हॉस्पिटल को सील करने के निर्देश दिए हैं।

आरोप है कि इंटर की छात्रा इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी, जहां आरोपी डॉक्टर विजय गिरी ने ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर उसे नशीला इंजेक्शन दिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद बीकेटी पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

मामले के सामने आने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आरोपी डॉक्टर विजय गिरी का मेडिकल लाइसेंस निलंबित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही आयुर्वेदिक डिग्री जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि वह भविष्य में किसी भी तरह की चिकित्सकीय जिम्मेदारी न निभा सके।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के बयान के आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अस्पताल को सील करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery