https://naisochnaiurja.com/akhilesh-yadav-e20-petrol/

लखनऊ: ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में बिजली उपभोक्ताओं को समय से सही मीटर रीडिंग के आधार पर बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपभोक्ता सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिल सुधार कैंपों को प्रभावी बनाने और प्रत्येक बकायेदार उपभोक्ता से संपर्क करने पर जोर दिया गया।

उपभोक्ता सेवाओं को शीर्ष प्राथमिकता

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बिजली बिलों में होने वाली त्रुटियों का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए। बिल सुधार कैंपों के माध्यम से बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें बिल संबंधी जानकारी और भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

उपकेन्द्रों पर टीजी-2 होंगे जिम्मेदार

विद्युत उपकेन्द्रों की जिम्मेदारी तय करने के लिए उपकेन्द्रों के इंचार्ज अब टीजी-2 बनाए जाएंगे। उपकेन्द्रों पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के साथ नेम प्लेट लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

लापरवाही पर अधीक्षण अभियंता को एडवर्स एंट्री

बैठक में धामपुर के अधीक्षण अभियंता द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही को गंभीरता से लिया गया। संबंधित अधिकारी को एडवर्स एंट्री देने के निर्देश दिए गए।

सोलर कनेक्शनों की बिलिंग की विशेष जांच

सोलर कनेक्शनों की बिलिंग व्यवस्था की विशेष जांच कराने के निर्देश दिए गए। ऐसे कनेक्शनों को भी जांच के दायरे में लाने को कहा गया है, जिनमें रात के समय सोलर यूनिट जनरेशन रिकॉर्ड होने की स्थिति सामने आ रही है। अधिकारियों को ऐसे मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बारिश में बिजली आपूर्ति बेहतर रखने पर जोर

बरसात के दौरान बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाए रखने और स्थानीय फॉल्ट को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

सीएम ग्रिड कार्यों की होगी थर्ड पार्टी जांच

बैठक में सीएम ग्रिड के कार्यों की थर्ड पार्टी जांच कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बड़े बिजली उपभोक्ताओं से प्रत्येक 15 दिन में फीडबैक लेने और जिन क्षेत्रों में बार-बार बिजली संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं, वहां विशेष कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।

बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण और निर्बाध आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:  E-20 पेट्रोल पर अखिलेश यादव का सवाल- सरकार सही या सलाहकार

,


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery