
Lucknow के थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पीली कॉलोनी सेक्टर-6 निवासी लल्तू विश्वकर्मा ने थाना गोमतीनगर विस्तार में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके चचेरे भाई सुरेश विश्वकर्मा ने नशे की हालत में उनके घर पहुंचकर विवाद किया और अवैध तमंचा दिखाकर धमकाने का प्रयास किया।
शिकायत के आधार पर थाना गोमतीनगर विस्तार में मुकदमा संख्या 88/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश विश्वकर्मा (47 वर्ष), निवासी ग्राम बन्नी थाना कमलापुर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
- सुरेश विश्वकर्मा पुत्र रामदास विश्वकर्मा
- निवासी: ग्राम बन्नी, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर
- उम्र: लगभग 47 वर्ष
बरामदगी
- एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक भीमसेन सिंह
- उपनिरीक्षक संदीप कुमार
- थाना गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ











