
RCB vs MI: “Absolute Cinema” बना मैच, मुंबई बाहर… RCB टॉप पर! 🔥
आईपीएल 2026 का सबसे ड्रामेटिक मुकाबला अगर कोई था, तो वो था RCB बनाम मुंबई इंडियंस।
जिसने ये मैच मिस किया… उसने सिर्फ क्रिकेट नहीं, पूरा “Absolute Cinema” मिस कर दिया!
ये मुकाबला सिर्फ बल्ले और गेंद का नहीं था…
ये pressure, panic, psychology और captaincy decisions का युद्ध था।
एक समय लगा मुंबई इंडियंस मैच आराम से निकाल लेगी।
फिर लगा RCB ने “सारा किया धरा पानी में” कर दिया।
लेकिन आखिर में अनुभवी तेज गेंदबाज Bhuvneshwar Kumar ने साबित कर दिया कि पुराने खिलाड़ी कभी खत्म नहीं होते… बड़े मौके पर और खतरनाक हो जाते हैं।
RCB ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर points table में टॉप स्पॉट हासिल कर लिया, जबकि पांच बार की champion मुंबई इंडियंस का tournament से सफर खत्म हो गया।
कोहली लगातार दूसरे मैच में Duck… फिर भी जीत गई RCB!
मैच की सबसे चौंकाने वाली बात रही Virat Kohli का लगातार दूसरे मैच में duck पर आउट होना।
पहले के सीजन में अगर विराट जल्दी आउट होते थे तो RCB अक्सर बिखर जाती थी।
लेकिन इस बार कहानी अलग दिखी।
यहीं पता चला कि RCB अब सिर्फ “one-man army” नहीं रही।
Pressure situation में कोई ना कोई खिलाड़ी आगे आ ही रहा है।
Krunal Pandya बने RCB के “Emergency Player” 🚨
जब टीम फंसी…
तो सामने आए Krunal Pandya।
73 रन की उनकी पारी सिर्फ scorecard वाली innings नहीं थी…
ये nerves और temperament की innings थी।
Cramps, pressure और सामने Jasprit Bumrah जैसे गेंदबाज…
लेकिन Krunal डटे रहे।
अब हाल ये हो गया है कि—
- विकेट चाहिए? Krunal
- Partnership चाहिए? Krunal
- मैच हाथ से निकल रहा हो? Krunal
RCB fans के लिए वो खिलाड़ी कम और emergency button ज्यादा लग रहे हैं।
मुंबई ने मैच हारा कम… “Gift” ज्यादा किया?
166 रन इस pitch पर खराब score नहीं था।
Virat जल्दी आउट हो चुके थे और momentum पूरी तरह मुंबई के पास था।
लेकिन आखिरी overs में मुंबई इंडियंस की captaincy और bowling decisions सवालों में आ गई।
सबसे बड़ा विवाद तब हुआ जब आखिरी over के लिए Raj Bawa को गेंद थमा दी गई।
इतना बड़ा मैच… playoff pressure…
और आखिरी over एक inexperienced गेंदबाज को?
यहीं मैच पलट गया।
अब सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि कप्तानी सच में Suryakumar Yadav कर रहे थे या dugout से coach Mahela Jayawardene remote control चला रहे थे?
Impact Player… लेकिन Impact गायब!
मुंबई इंडियंस पूरे season confusion में दिखी।
कभी batting order बदला गया,
कभी bowling shuffle हुई,
तो कभी impact player का impact ही गायब रहा।
एक substitute player लिया गया लेकिन उससे एक गेंद तक नहीं करवाई गई।
इसी तरह के फैसलों ने पूरे season MI को नुकसान पहुंचाया।
नतीजा—
5 बार की champion टीम tournament से बाहर हो गई।
असली Player of the Match कौन? 🤔
Official तौर पर Player of the Match बने Bhuvneshwar Kumar।
उन्होंने 4 विकेट लिए और फिर आखिरी समय में बल्ले से six भी लगाया।
लेकिन सोशल मीडिया पर कई fans का मानना है कि असली hero Krunal Pandya थे।
क्योंकि अगर उनकी 73 रन की पारी नहीं आती…
तो शायद RCB 140 तक भी नहीं पहुंच पाती।
क्या RCB सच में Champion टीम लग रही है?
RCB फिलहाल points table में टॉप पर पहुंच गई है।
लेकिन क्या ये champion वाली टीम दिख रही है?
ईमानदारी से देखें तो अभी भी कई कमजोरियां साफ दिख रही हैं—
- खराब fielding
- आसान catches drop करना
- pressure moments में misfield
- bowling का जरूरत से ज्यादा Bhuvneshwar पर निर्भर होना
अगर playoff में यही गलतियां दोहराई गईं, तो फिर “सारा किया धरा पानी में” वाला हाल हो सकता है।
अब सबसे बड़ा सवाल… 🔥
- असली Player of the Match कौन था?
- क्या मुंबई की हार के पीछे coaching staff जिम्मेदार है?
- क्या SKY captaincy में fail हुए?
- और सबसे बड़ा सवाल…
क्या इस बार RCB सच में trophy जीत पाएगी या फिर knockout में फिर वही पुरानी कहानी दोहराई जाएगी?
Fans अब इसी बहस में जुटे हैं।
#RCBvsMI #IPL2026 #ViratKohli #BhuvneshwarKumar #KrunalPandya #MumbaiIndians #RCB #IPL #CricketNews #NayiSochNayiUrja #RahulMishransnu












