हसनगंज पुलिस पर गंभीर आरोप: दूध कारोबारी ने चौकी इंचार्ज समेत दबंगों पर धमकी और उत्पीड़न का लगाया आरोपलखनऊ। राजधानी के हसनगंज थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। दूध कारोबारी उत्सव सिंह ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने उन्हें पिस्टल के बल पर धमकाया, मारपीट की और जमानत न लेने तथा कथित रंगदारी न देने को लेकर दबाव बनाया। पीड़ित का दावा है कि घटना की शिकायत पुलिस से किए जाने के बावजूद करीब 10 दिनों तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।पीड़ित उत्सव सिंह का आरोप है कि मामले में मनकामेश्वर चौकी इंचार्ज से जुड़े बताए जा रहे कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उनका कहना है कि शिकायत वापस न लेने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपियों की बहन की ओर से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।उत्सव सिंह का कहना है कि जिन लोगों पर उन्होंने आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनका यह भी दावा है कि घटना दूसरे चौकी क्षेत्र की होने के बावजूद संबंधित चौकी इंचार्ज आरोपित पक्ष का पक्ष लेते नजर आए।पीड़ित ने कहा कि उनके खिलाफ आज तक कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों और कथित पुलिस दबाव के कारण वह और उनका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।उल्लेखनीय है कि हसनगंज थाना पूर्व में भी विवादों में रह चुका है। हालांकि, वर्तमान मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है। पुलिस की ओर से प्रतिक्रिया मिलने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।
Search
About
नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।
हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता।
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।
नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—
- सटीक और भरोसेमंद समाचार
- लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
- जनआवाज़ को मंच देना
- डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना
हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है।
Categories
Recent Posts
- Spider-Man: Brand New Day ने भारत में रचा इतिहास, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
- लखनऊ में बंद मकानों को निशाना बनाने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और ₹8,100 नकद बरामद
- यूपी में नई युवा नीति की तैयारी, हर जिले और शिक्षण संस्थान तक पहुंचेगी प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग
- प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्र संवाद, युवाओं ने रोजगार और विश्वविद्यालय की समस्याओं पर उठाए सवाल
- मनकामेश्वर मंदिर में सजावट के बोर्ड को लेकर विवाद, हटाए जाने के बाद भड़के शिव भक्त; महंत की कथित टिप्पणी पर भी नाराजगी
Tags
Akhilesh Yadav BJP BreakingNews congress Latest news Lucknow Lucknow News Lucknow police Naisochnaiurja politics rahul gandhi Samajwadi Party UPNews Up politics Yogi government
Gallery













