shamli-sp-tiranga-yatra

शामली, 16 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से शामली जिले के विधानसभा क्षेत्र थानाभवन में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा की अगुवाई समाजवादी पार्टी शामली के जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने की, जबकि यात्रा के संयोजक वरिष्ठ समाजवादी नेता ठाकुर शेर सिंह राणा रहे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया और उनके त्याग व संघर्ष की विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति का दिया संदेश

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और भाईचारे का संदेश दिया। सपा नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों के संघर्ष और बलिदान को याद रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में अर्चना चौधरी, चौधरी कलीम हसन, डॉ. दीपा पंवार, संदीप गुर्जर, राहुल सैनी, चौधरी अश्वनी गुर्जर, चौधरी शमशेर जंग, चौधरी वासिल, इमरान राणा, सैय्यद मुस्तकीम और डॉ. नव्वर राणा समेत कई नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में कई लोगों ने ली सपा की सदस्यता

स्वतंत्रता दिवस पर शामली बाईपास स्थित खैवाल सिटी पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सपा के मुताबिक, इस दौरान भाजपा, राष्ट्रीय लोकदल, बहुजन समाज पार्टी और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी की ओर से सदस्यता लेने वालों में सुनील उपाध्याय, राजकुमार कश्यप, सोनू कश्यप, राहुल कश्यप, मनोज कश्यप, मोहित वाल्मीकि, विकास जाटव, राहुल जाटव, सुमित कश्यप, मोहन कश्यप, मन्नू गड़, जुनैद अख्तर, रिजवान अंसारी, महबूब अली, सुधीर पंवार, पिंटू पंवार और राजकुमार पंवार के नाम शामिल किए गए हैं।

सपा के अनुसार, नए सदस्यों ने पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए संगठन की सदस्यता ली।

जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूत करने का किया आह्वान

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। उनके मुताबिक समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, संविधान, भाईचारे और समानता के मुद्दों को लेकर जनता के बीच अपनी गतिविधियां आगे बढ़ा रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी की ओर से इसे संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: अयोध्या कूच कर रहे कांग्रेस नेता धर्मराज सिंह चौहान गिरफ्तार

,


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery