लखनऊ। गाजीपुर थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई TVS Jupiter स्कूटी बरामद की है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की कार को भी कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, गोमतीनगर निवासी सम्पूर्ण नन्द पाण्डेय ने 18 अगस्त 2026 को थाना गाजीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 16 अगस्त को करीब दोपहर 3 बजे उनकी TVS Jupiter स्कूटी संख्या UP-32-RS-6489 अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
शिकायत के आधार पर थाना गाजीपुर में मु0अ0सं0 0286/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और स्कूटी की तलाश शुरू की गई।
CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक सफेद रंग की कार संख्या UP32RZ5159 चोरी गई स्कूटी के साथ चलती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और सर्विलांस के जरिए संदिग्धों की तलाश शुरू की।
21 अगस्त को पुलिस टीम को सूचना मिली कि सफेद रंग की उक्त कार कन्वेंशन सेंटर, मीना मार्केट ए ब्लॉक, इंदिरानगर के पास खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दो व्यक्ति एक सफेद कार और स्कूटी के साथ मौजूद मिले। पुलिस को देखते ही दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में चोरी की बात कबूली
पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कार से जाकर स्कूटी चोरी की थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश कुमार शर्मा (43 वर्ष) और राहुल सैनी (21 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। वहीं घटना में इस्तेमाल सफेद कार को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।
बरामदगी
- चोरी की गई TVS Jupiter स्कूटी, नंबर UP32RS-6489, रंग नीला
- घटना में प्रयुक्त सफेद कार, नंबर UP32RZ5159, जिसे धारा 207 एमबी एक्ट के तहत सीज किया गया
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी संबंधित थाना और जनपदों से जुटाई जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुश्री अर्चना, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल बालकुश, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल कृष्णमणि राय और कांस्टेबल राजवीर कुमार शामिल रहे।
स्रोत: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, प्रेस नोट संख्या-1502, दिनांक 21 अगस्त 2026।













