cm-yogi-adityanath-pitambara-shakti-peeth-datia-visit

दतिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मध्य प्रदेश के दतिया स्थित प्रसिद्ध मां पीतांबरा शक्ति पीठ में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां पीतांबरा के दर्शन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

दतिया एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री Narottam Mishra सहित भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे मां पीतांबरा शक्ति पीठ पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की।

मां पीतांबरा शक्ति पीठ देश के प्रमुख शक्ति स्थलों में गिना जाता है और यहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री योगी का यह दौरा धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।

(नई सोच नई ऊर्जा ब्यूरो)

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery