madiyaon-police-arrested-two-accused-in-9-lakh-robbery-case-2021

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस को वर्ष 2021 में हुई 9 लाख रुपये की लूट की घटना में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे दो आरोपियों को बिहार के कटिहार जिले से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 30 जनवरी 2021 को गायत्रीनगर निवासी सुधाकर अवस्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें चकमा देकर 9 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। मामले में थाना मड़ियांव में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान धारा 420/406 से मामला लूट (धारा 392) में परिवर्तित किया गया और आरोपी कन्नू उर्फ रनवीर उर्फ अरुण यादव, उसके पुत्र मनीष कुमार समेत अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए।

पुलिस टीम 18 जून 2026 को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार के कटिहार जिले पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला, दुरबगंज, गेदाबाड़ी में दबिश दी गई, जहां से कन्नू उर्फ रनवीर उर्फ अरुण यादव (45 वर्ष) और उसका पुत्र मनीष कुमार (26 वर्ष) गिरफ्तार किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों को कटिहार के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें लखनऊ लाया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य साथियों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों और थानों से भी जुटाई जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Search

About

नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।

हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।

नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—

  • सटीक और भरोसेमंद समाचार
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
  • जनआवाज़ को मंच देना
  • डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना

हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है

Gallery