-
अमित शाह की लखनऊ में एंट्री से गरमाई यूपी की सियासत, योगी के साथ मंच साझा कर दिया एकजुटता का संदेश; 2027 के लिए बीजेपी ने बजाया चुनावी बिगुल!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद…
-
यूपी में 5,127 PACS कर्मचारियों के वेतन का मुद्दा गरमाया, संजय सिंह ने सरकार से मांगा 8 साल के बकाये का हिसाब

लखनऊ, 7 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों यानी PACS के कर्मचारियों के कथित लंबित वेतन का मुद्दा अब राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रदेश…
-
फैजुल्लागंज में जलभराव से जनजीवन बेहाल, नाव के सहारे स्कूल जा रहे बच्चे; NSUI ने पहुंचाई राहत सामग्री

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की उत्तर विधानसभा क्षेत्र के फैजुल्लागंज इलाके में जलभराव ने स्थानीय परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई स्थानों पर पानी भरने के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित है। हालात ऐसे हैं कि कुछ परिवारों के लिए घर से बाहर निकलना भी चुनौती बन गया है और बच्चों को नाव…
-
आशा कार्यकर्ताओं का हड़ताल और प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने से लेकर स्थायी करने तक उठी मांगें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों की मांगों को लेकर एक बार फिर आवाज तेज होती दिखाई दी। बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार से मानदेय बढ़ाने, समय पर इंसेंटिव का भुगतान करने तथा सेवा को स्थायी किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में…
-
“काम एक, जिम्मेदारी एक, फिर वेतन में इतना अंतर क्यों?” लखनऊ में संविदा ANM नर्सों का प्रदर्शन जारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में संविदा एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife) नर्सों का धरना लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी एएनएम नर्सें समान कार्य के लिए समान वेतन, नियमितीकरण, समय पर मानदेय और काम के अनुरूप सुविधाएं दिए जाने की मांग कर रही हैं। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना है कि वे कई वर्षों से…
-
दो दिन की बारिश ने खोल दी उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था की पोल?

उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। करीब तीस घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। कहीं बारिश तेज है तो कहीं धीमी, कई स्थानों पर हवा भी चल रही है। बारिश कोई असामान्य घटना नहीं है। उत्तर प्रदेश में मानसून के दौरान ऐसी परिस्थितियां आती रहती हैं। लेकिन सवाल बारिश का…
-
सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, अखिलेश यादव ने जताया गहरा शोक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है। रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
-
लखनऊ से यूपी के कई जिलों तक आज की बड़ी खबरें: उड़ानों के डायवर्जन से लेकर अपराध और मौसम तक, जानिए दिनभर के प्रमुख अपडेट

लखनऊ, 25 सितंबर। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार का दिन कई अहम घटनाक्रमों के नाम रहा। लखनऊ एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते रांची जाने वाली दो इंडिगो उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, राजधानी में कांग्रेस के प्रदर्शन की तैयारी और पुलिस-प्रशासन की सक्रियता चर्चा में रही। दूसरी ओर बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत…
-
मरीज की भाषा में इलाज की बात, पर्चे पर हिंदी में दवा का नाम लिखें डॉक्टर: ब्रजेश पाठक की अपील

लखनऊ, 25 सितंबर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के चिकित्सकों से चिकित्सा व्यवस्था में भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल को बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर जब मरीज को दवा लिखें तो कोशिश होनी चाहिए कि दवाओं और जरूरी जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में…
-
यूपी में पिछड़े-अति पिछड़े समाज में असुरक्षा का माहौल: कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

लखनऊ, 16 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश में पिछड़े, अति पिछड़े और वंचित समाज के लोगों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डॉ. अनिल जयहिंद ने लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि…
-
सेवानिवृत्त चिकित्सा निदेशक डॉ. आनंद ओझा ने थामा कांग्रेस का हाथ, अजय राय ने किया स्वागत

लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व मंत्री एवं सांसद राकेश राठौर की मौजूदगी में ग्रहण की पार्टी की सदस्यता लखनऊ, 14 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, नेहरू भवन, माल एवेन्यू लखनऊ में सोमवार को सेवानिवृत्त निदेशक चिकित्सा डॉ. आनंद ओझा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों में…
-
ओमप्रकाश सिंह पर सुभाष चंद्र यादव का तीखा हमला, बोले- राजभर की बराबरी करने से पहले अपना राजनीतिक कद देखिए

ओमप्रकाश राजभर के समर्थन में उतरे सुभाष चंद्र यादव, विवादित बयान को लेकर साधा निशाना; बोले- सुर्खियों में बने रहने के लिए दिए जा रहे ऊल-जुलूल बयान लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होती दिखाई दे रही है। इसी…
-
मायावती का बड़ा बयान: बीएसपी संगठन में 50 प्रतिशत तक महिलाओं की भागीदारी पर जोर, परिवारवाद और जातिवादी राजनीति पर भी साधा निशाना

बसपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण संदेश, सरकार बनने पर सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के लिए काम करने का किया आह्वान लखनऊ, 12 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी संगठन, महिला भागीदारी, सामाजिक न्याय, राजनीतिक अनुशासन और आगामी चुनावी…
-
यूपी में बाढ़ के बाद बीमारी का खतरा! कांग्रेस ने CM योगी के सामने रखी दस सूत्रियाँ

लखनऊ, 7 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश, नदियों के बढ़ते जलस्तर और कई इलाकों में जलभराव के बीच अब बाढ़ के बाद पैदा होने वाले संभावित जनस्वास्थ्य संकट को लेकर सियासत तेज होती दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जन-व्यथा निस्तारण समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर प्रदेश…
-
सहारनपुर जाने से रोके गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- ‘रास्ते रोक सकते हैं, आवाज नहीं दबा सकते’

लखनऊ, 7 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राजनीति रविवार को उस समय गरमा गई जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय को सहारनपुर जाने के दौरान लखनऊ में पुलिस ने रोक लिया। कांग्रेस का आरोप है कि सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले के पीड़ितों और मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मिलने…
-
अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का परिवाद, मछली खाने संबंधी बयान को लेकर कोर्ट पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मानहानि का आपराधिक परिवाद दाखिल किया है। अजय राय की ओर से यह परिवाद लखनऊ के जनपद न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आलोक वर्मा की अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने…
-
UGC NET/JRF जून 2026 में लखनऊ विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 102 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

लखनऊ। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से आयोजित UGC-NET/JRF जून 2026 परीक्षा के परिणामों में लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, विभिन्न संकायों और विभागों से अब तक प्राप्त जानकारी के आधार पर कुल 102 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें 16 विद्यार्थियों ने…
-
खड़गे के जनसभा मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का विरोध, राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ लखनऊ में निकाला मार्च

लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उत्तराखंड में जनसभा के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि खड़गे के कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंच का शुद्धिकरण किया गया, लेकिन इस कथित…
-
योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला, बोले- ‘नकल हमारा जन्मसिद्ध अधिकार’ वाली व्यवस्था ने यूपी की पहचान का संकट खड़ा किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों, युवाओं, महिलाओं और प्रदेश की बदलती पहचान को लेकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश कभी शिक्षा और ज्ञान की भूमि के रूप में जाना जाता था और देश के अलग-अलग हिस्सों में यूपी के शिक्षकों का…
-
लखनऊ में UGC और आरक्षण रिफॉर्म के खिलाफ प्रदर्शन, 300 से ज्यादा लोग सड़क पर उतरे; सांसद-विधायकों की सांकेतिक अर्थी निकाली

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में UGC और आरक्षण व्यवस्था में प्रस्तावित सुधारों को लेकर रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। सवर्ण समाज जागृति यात्रा के तहत सवर्ण मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने UGC रोलबैक की मांग करते हुए नारेबाजी की और आरक्षण से जुड़े प्रावधानों को लेकर अपना…
Search
About
नई सोच नई ऊर्जा एक RNI-प्रमाणित (Registered with Registrar of Newspapers for India) और डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।
हम राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर विश्वसनीय समाचार और विश्लेषण पाठकों तक पहुँचाते हैं।
हमारी प्राथमिकता है सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता।
ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक, हमारी टीम खबरों की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करती है।
नई सोच नई ऊर्जा का उद्देश्य है—
- सटीक और भरोसेमंद समाचार
- लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती
- जनआवाज़ को मंच देना
- डिजिटल माध्यम से त्वरित सूचना
हम मानते हैं कि सही खबर ही समाज को सही दिशा देती है।
Archive
Categories
Recent Posts
- उन्नाव में छठवें दिन शिवमय हुआ कथा पंडाल, 1.5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़; मनोज पांडेय और केंद्रीय मंत्री बघेल ने भी लगाई हाजिरी
- इटौंजा में PNB बैंक के अंदर महिला से धोखाधड़ी, रुपये गिनने के बहाने ₹2,500 उड़ाए; आरोपी गिरफ्तार
- त्योहारों पर यूपी पुलिस अलर्ट, धनतेरस से छठ पूजा तक सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा; शाम 6 बजे बजेगा सायरन
- 9 महीने बाद अमित शाह को यूपी क्यों आना पड़ा? UCC का ऐलान, योगी का शक्ति प्रदर्शन और अखिलेश की चुनौती!
- आजम खान की ED हिरासत पर भड़के सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद, बोले- एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही BJP सरकार
Tags
BJP BreakingNews Crime News Latest news Lucknow Lucknow News Naisochnaiurja politics Samajwadi Party UPNews UP News Up politics Uttar Pradesh News Yogi government लखनऊ
Gallery












